फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जगथाना और बहुली में प्रदर्शन

Wed, 09 Jul 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। जिले में क्लस्टर विद्यालयों का विरोध तेज होता जा रहा है। राउमावि जगथाना, राउमावि बहुली और राउमावि करालापालड़ी के अभिभावकाें ने स्कूलों को अन्यत्र मर्ज किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को जगथाना के ग्रामीणों ने राउमावि जगथाना को राइंका कन्यालीकोट में मर्ज करने के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल में 65 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। कुछ विद्यार्थी सात-आठ किमी दूर से स्कूल आते हैं।
अगर स्कूल मर्ज हो गया तो उन्हें 15 किमी दूरी तय करनी पड़ेगी। चेतावनी दी कि अगर जबरन विलय करने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर निवर्तमान प्रधान बिशन सिंह वाछमी, जीवन सिंह वाछमी, कुंदन सिंह, प्रेमा देवी, जसौद राम, भागुली देवी, दरवान सिंह, दलीप सिंह, अनुली देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राउमावि बहुली में एसएमसी अध्यक्ष दरपान सिंह परिहार के नेतृत्व में अभिभावकों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल का विलय करने से क्षेत्र के बच्चों की परेशानी बढ़ जाएगी। अगर सरकार फैसला नहीं बदलेगी तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष विनोद दास, प्रियंका देवी, नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र सिंह करायत के उत्तराधिकारी फतेह सिंह करायत ने राउमावि करालापालड़ी को मर्ज करने के विरोध में डीएम आशीष भटगांई को ज्ञापन दिया। कहा कि विद्यालय क्षेत्र के सात-आठ गांवों के बीच एकमात्र हाईस्कूल है। इसे करीब आठ किमी दूर राइंका देवलधार में मर्ज करने की कोशिश की जा रही है। अगर विलय को निरस्त नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें