फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की सर्वे के विरोध कर रहे ग्रामीणों ने विधायक की एक न सुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा तहसील क्षेत्र में नरगोली के सिमायल गांव में मोटर मार्ग के लिए हुई सर्वे का ग्रामीणों ने विरोध किया है। गांव वालों को समझाने गए कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल की भी लोगों ने एक न सुनी।
विज्ञापन

उपजाऊ जमीन और जंगल के रास्ते सड़क कटान का विरोध जारी रखा। ग्रामीणों ने वैकल्पिक मार्ग बताकर वहां से मोटर मार्ग के कटान की मांग की है।
लोनिवि राज्य सेक्टर से नरगोली के सिमायल गांव के लिए आठ किमी सड़क का निर्माण करा रही है। इस मोटर मार्ग के लिए ग्रामीण लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे।
विभाग ने मोटर मार्ग की पहले सर्वे भी कर ली थी। तब ग्रामीणों ने कोई आपत्ति नहीं जताई, लेकिन जब विभागीय अधिकारी फाइनल सर्वे करने पहुंचे तो तल्ला सिमायल, मल्ला सिमायल और नरगोली के ग्रामीणों ने सर्वेे का विरोध कर दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि सड़क की फाइनल सर्वे गलत है। नरगोली की नाप भूमि के मालिकों से अनापत्ति प्रमाणपत्र लिए बिना ही सड़क बनाने का प्रयास हो रहा है। कहा कि जहां से सड़क बन रही है, उसके एक किमी आगे बांज और फल्यांट का जंगल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि वह किसी भी हाल में जंगलों को नहीं कटने देंगे। विभागीय अधिकारियों ने कई बार लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर वे लौट गए।
विभागीय अधिकारियों की नहीं चली तो विधायक भौर्याल ने मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने गांव जाकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध जारी रखा।
लोगों ने कहा कि वह विकास विरोधी नहीं हैं, लेकिन अपनी उपजाऊ जमीन और वनों को बचाना चाहते हैं। ग्रामीणों ने नरगोली पुल के पास नए पंचायत घर से सड़क बनानी की मांग की।
कहा कि वह भी ग्रामीणों की जमीन है, उसके कटान से किसी को आपत्ति नहीं है। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान अनिल रौतेला, भूपेश रौतेला, लाल सिंह रौतेला आदि रहे।
विज्ञापन

सड़क का निर्माण सही सर्वे के अनुसार कराया जाएगा। पहले कुछ लोग विरोध कर रहे थे, उन्हें समझा दिया गया है। इसलिए अब कोई विरोध नहीं है।
- बलवंत सिंह भौर्याल, विधायक कपकोट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें