फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण हटने के बाद ही हड़ताल से हटेंगे

विज्ञापन
बागेश्वर में प्रमोशन में आरक्षण हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे जनरल ओबीसी कर्मचारी। संवाद न्? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था समाप्त करने की मांग को लेकर दो मार्च से कार्य बहिष्कार कर रहे जनरल, ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। 15 मार्च से आवश्यक सेवाओं स्वास्थ्य, बिजली, जल संस्थान के जनरल, ओबीसी कर्मचारी भी पूरी तरह से हड़ताल में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनरल, ओबीसी इंपलाइज फेडरेशन के जिलाध्यक्ष रवि जोशी, मुख्य जिला संयोजक केसी मिश्रा के नेतृत्व में जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने विकास भवन परिसर में धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट संविधान के खिलाफ बता चुका है। उसके बाद भी राज्य सरकार इस व्यवस्था को जारी रखे हुए है। कहा कि पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था समाप्त होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। धरने में संगठन के जिला सचिव अनिल जोशी, विजयपाल मेहता, ईश्वरी दत्त पांडे, भुवन चंद्र पांडे, संतोष कुमार जोशी, बहादुर सिंह देव, प्रकाश चौबे, शंकर सिंह नायक, जय दत्त पांडे, सुनील बुदलाकोटी, जगदीश परिहार, दिनेश खेतवाल समेत भारी संख्या में कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें