फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य अव्यवस्था के कारण मासूम की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। हिमालयी क्षेत्र से सटे बदियाकोट के सरकारी प्राथमिक अस्पताल की बदहाल स्थिति के चलते छह महीने के एक बच्चे की जान चली गई। लोगों में क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के चलते जबर्दस्त गुस्सा है। बदियाकोट की ग्राम प्रधान सोनू दानू ने शुक्रवार को जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए ज्ञापन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदियाकोट की अव्यवस्थाओं का मामला उठाया है। उन्होंने कहा है कि अस्पताल में दो डॉक्टरों समेत 8 पद सृजित हैं लेकिन अस्पताल में स्टाफ नर्स और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी ही मौजूद रहते हैं। एक चिकित्सक 17 मार्च 2019 से अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया है कि बदियाकोट ग्राम पंचायत के गरगुटी निवासी नरेंद्र सिंह का छह महीने का बच्चा आयुष बुखार से पीड़ित था। उसे बृहस्पतिवार को बदियाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन अस्पताल में कोई भी कर्मचारी नहीं था। बदियाकोट से आयुष को 45 किमी दूर कपकोट अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। समय पर इलाज मिल जाता तो बच्चे को बचाया जा सकता था। ग्राम प्रधान ने बदियाकोट अस्पताल में नियुक्त डॉक्टरों को अस्पताल न भेजने पर आंदोलन छेड़ने के साथ ही अस्पताल में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस रावत का कहना था कि प्रधान ने डिस्पैच में पत्र दिया गया होगा। वह पत्र मंगवा रहे हैं। मामले की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें