बागेश्वर। शनिवार की देर शाम कपकोट-शामा तेजम सड़क में मलबा आने से सड़क बंद हो गई है। सड़क बंद होने से तमाम वाहन फंस गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे सड़क में मलबा आ गया। लोनिवि जेसीबी से मलबा हटा रही है। सड़क बंद होने से दोनों तरफ वाहनों के फंसने की सूचना है।