फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: बागेश्वर में बायोमीट्रिक मशीन सिस्टम से राशन देने पर रोक लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग के निर्देश के बाद जिला पूर्ति विभाग ने राशन वितरण के लिए बायोमीट्रिक मशीन से अंगूठा लगाने की व्यवस्था पर फिलहाल रोक लगा दी है।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले की 320 दुकानों को बायोमीट्रिक मशीनें दी गई हैं। वहां बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाकर ही राशन दिया जा रहा था। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बायोमीट्रिक मशीन से राशन वितरण पर रोक लगाकर गल्ला विक्रेताओं से राशन की दुकानों में आने वाले उपभोक्ताओं को कोरोना के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। इसलिए बृहस्पतिवार से ही बायोमीट्रिक मशीन का प्रयोग बंद कर दिया गया है।
पुलिस ने बंद किया एल्कोमीटर का प्रयोग
बागेश्वर। कोरोना के संक्रमण के खतरे को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने चालक के नशे में होने की जांच के लिए प्रयुक्त होने वाले एल्कोमीटर के इस्तेमाल पर फिलहाल पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन

सीओ महेश चंद्र जोशी ने बताया कि एल्कोमीटर से रक्त में अल्कोहल की मात्रा जांची जाती है। इससे वाहन चालकों की नशाखोरी का पता चलता है लेकिन एक ही एल्कोमीटर से कई वाहन चालकों का परीक्षण किया जाता है। इसलिए एल्कोमीटर से वायरस फैलने का खतरा रहता है। वाहन चालकों की जांच अन्य माध्यमों से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें