फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मी की महिलाओं ने दी चेतावनी

Mon, 22 Feb 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मी गांव की लंबित पांच समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनस्थल पंचायत घर में हुई सभा में वक्ताओं ने शासन, प्रशासन पर गांव की उपेक्षा करने का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन


 उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। क्रमिक अनशन में रमौती देवी, मालती, राधा, दानुली, मालती, खिमुली, कमला देवी बैठी। सभा में वक्ताओं ने कहा कि गांव के अनेक हिस्सों का विद्युतीकरण नहीं किया गया है।

इस कारण जहां उन्हें कई परेशानियां ढेलनी पड़ रही हैं वहीं, रात में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। दूरसंचार सुविधा न होने से उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। नजदीक में पानी न होने के कारण दिनचर्या ही गड़बड़ा गई है।
विज्ञापन


सड़क की हालत सुधारकर शीघ्र डामरीकरण करने, सड़क निर्माण में प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने, ओलावृष्टि, सूखे से तबाह हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग लंबित है।

सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान महिपाल राम, संचालन स्वरूप सिंह कर्म्याल ने किया। वहां नारायण सिंह कर्म्याल, गोपाल सिंह, शेर सिंह, नंदन सिंह, डिकर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें