प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन की जिला इकाई की बैठक में लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर रोष जताया गया। बैठक में प्रशासन पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। बैठक में तय किया गया कि पीआडी जवान 15 नवंबर को कलक्ट्रेट में बच्चों समेत प्रदर्शन करेंगे।
जरूरत पड़ने पर जेल भरो आंदोलन भी चलाया जाएगा। हित संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज कुुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पीआरडी जवानों ने गत 10 और 11 नवंबर को अपनी चार मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था, लेकिन प्रशासन ने उनकी मांगों पर कुछ भी नहीं किया। वक्ताओं ने जवानों से घोषित कार्यक्रम में बढ़चढ़कर शामिल होने को कहा है।