फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीकृत जमीन पर ही बने एएनएम ट्रेनिंग स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। कांडा के लिए स्वीकृत एएनएम ट्रेनिंग स्कूल को बागेश्वर में खोले जाने की सुगबुगाहट से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश गहरा गया है। क्षेत्रवासियों ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर स्वीकृत स्थान पर ही प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग की। ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में कांडा के ससोला में एएनएम प्रशिक्षण स्कूल स्वीकृत हुआ था। जिसके लिए वन पंचायत ससोला ने 200 नाली भूमि भी उपलब्ध कराई थी। जिसमें से उसी वर्ष 24 नाली निशुल्क जमीन का बैनामा भी ट्रेनिंग स्कूल के लिए हो गया था। अब ट्रेनिंग स्कूल को कांडा की बजाय जिला मुख्यालय के खोली में खोले जाने की सुगबुगाहट है। ग्रामीणों को इस बात की भनक लगी तो वह भड़क उठे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विरेंद्र सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों का शिष्टमंडल एसडीएम से मिला। ग्रामीणों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजकर स्वीकृत स्थल पर ही एएनएम ट्रेनिंग स्कूल का निर्माण शुरू करवाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व प्रधान वंशीधर कांडपाल, कै. रमेश कांडपाल, ललित धपोला, दीपक कांडपाल, बबलू कांडपाल, जगदीश लाल वर्मा, गंगा लाल वर्मा, अशोक जोशी, भुवन चंद्र पंत, राजन राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें