फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी नहीं मिलने से नाराज पीआरडी जवान धरने पर बैठे

Mon, 01 May 2017 10:38 PM IST
bageshwar
विज्ञापन
शिक्षकों के लिए प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आश्वासन के बावजूद विभागों में ड्यूटी नहीं मिलने से नाराज पीआरडी जवानों ने कलक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया। पीआरडी जवानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, धरना प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।  
विज्ञापन

    
सोमवार को पीआरडी जवान कलक्ट्रेट पहुंचकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान जवानों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। यहां पर आयोजित सभा में महिला-पुरुष जवानों ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद उन्हें नियमित ड्यूटी नहीं मिली है। विभागों में तैनाती नहीं मिलने से उन्हें घोर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित ड्यूटी को लेकर पूर्व में किए गए आंदोलन के दौरान अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिए गए थे, लेकिन सभी अधिकारियों के आश्वासन कोरे साबित हुए। इस उपेक्षा से खिन्न होकर उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। जब तक उनकी मांग पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती है धरना प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।       

कलक्ट्रेट में धरना देने वालों में चंद्रशेखर कांडपाल, ललित मोहन पांडे, ब्लाक संगठन मंत्री नरेंद्र राम, रमेश प्रसाद, ललित मोहन पंत, नवीन चंद्र कर्नाटक, मंगल राम, बसंत राम, रमेश चंद्र, प्रकाश चंद्र, गिरीश तिवारी, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, राजन राम, मदन राम, नवीन, पुष्कर राम आदि जवान शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें