फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की सेवा चरमराने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया, नारेबाजी की

विज्ञापन
शामा में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के शामा क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा लड़खड़ा गई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को शामा बाजार में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बीएसएनएल की सेवा गड़बड़ाने से लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले के शामा क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवा चरमरा गई है। नेटवर्क नहीं आने से लोग एक दूसरे से बात नहीं कर पा रहे है। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को शामा बाजार में बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एक सप्ताह से क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा ठप पड़ी है। मानसून में आपदा का भय बना रहता है। कभी भी अनहोनी हो सकती है। बीएसएनएल का नेटवर्क खराब होने से लोग कई बार शासन प्रशासन को सूचना भी नहीं दे पा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में भनार के प्रधान प्रेम सिंह ,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह कोरंगा, पुष्कर सिंह, कविंद्र कोरंगा, हरीश सिंह धर्मशक्तू, प्रहलाद धर्मसक्तु, गुड्डू, हीरा सिंह, नरेंद्र मासाब,साधु सिंह,सलमान, आनन्द सिंह ,गोपाल सिंह ,बहादुर सिंह, झीम सिंह, प्रेम सिंह, गंगा राम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें