फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड हटाने से नाराज चालकों ने प्रदर्शन किया

Mon, 08 May 2017 10:45 PM IST
bageshwar
विज्ञापन
प्रदर्शन करते टैक्सी चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताकुला-अल्मोड़ा रूट के लिए संचालित होने वाली टैक्सियों के लिए गोमती पुल के समीप निर्धारित टैक्सी स्टैंड को हटाने से टैक्सी चालकों में नाराजगी है। टैक्सी चालकों ने ओम शिवशक्ति टैक्सी यूनियन के बैनर तले सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पहुंचे टैक्सी चालकों ने कहा कि गोमती पुल के समीप निर्धारित टैक्सी स्टेंड से अल्मोड़ा-ताकुला क्षेत्र के लिए टैक्सियां संचालित होती हैं। इस टैक्सी स्टेंड के हटने से डेढ़ सौ से अधिक चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। कहा कि कई बेरोजगार युवा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत लोन लेकर जीप का संचालन कर रहे हैं। यदि टैक्सी स्टैंड हटा तो उनके सामने तमाम परेशानियां खड़ी हो जाएंगी। टैक्सी चालकों का कहना था कि पूर्व में प्रशासन द्वारा पांच वाहनों को पार्क करने की अनुमति दी गई थी। इसके बावजूद उन्हें हटाकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। टैक्सी चालकों ने कहा कि निर्धारित टैक्सी स्टैंड में अन्य वाहनों के खड़ा होने से जाम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने कहा कि यदि टैक्सी स्टैंड हटाया गया तो उन्हें प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। नारेबाजी करने वालों में अध्यक्ष प्रदीप कुमार, संरक्षक नरेंद्र थापा, सचिव कैलाश चंद्र टम्टा, राजेंद्र नेगी, प्रकाश चंद्र आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें