फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा नहीं मिलने से नाराज पूर्व प्रधान ने दिया धरना

Tue, 23 Feb 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
दैवी आपदा से हुई फसलों को क्षति का मुआवजा नहीं मिलने से नाराज पूर्व प्रधान धन सिंह ने तहसील परिसर में धरने दिया। वहीं इस बार सूखे के कारण फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से किसी तरह की राहत का एलान न किए जाने पर भी उन्होंने रोष जताया।
विज्ञापन


सोमवार को तहसील परिसर में धरने पर बैठे धन सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। पूर्व में भी शासन स्तर से मुआवजे का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक प्रभावितों को मुआवजा नहीं दिया गया है। जबकि, इस बार भी सूखे के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं।

 लेकिन अब तक सूखे का आकलन नहीं किया गया है। धन सिंह ने कहा कि यदि किसानों को फसलों की क्षति का मुआवजा नहीं दिया गया तो सभी किसान आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे। बाद में तहसीलदार पदम सिंह मेहरा के आश्वासन देने पर पूर्व प्रधान ने धरना समाप्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें