फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जागरूकता रैली में शराब के अवैध कारोबार पर दिखा आक्रोश

Thu, 26 Jun 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट के सौंग में नशामु​क्ति जागरूकता रैली निकालती महिलाएं। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर सौंग और सुडिंग की महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान महिलाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में होटल, ढाबे और दुकानों में अवैध रूप से बेची जा रही शराब को लेकर गहरा आक्रोश जताया। तत्काल शराब के अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

महिला मंगल की अध्यक्ष शांति देवी के नेतृत्व में सौंग से लेकर लोहाखेत तक नशामुक्त जागरूकता रैली निकाली गई। मंगल दल की कोषाध्यक्ष खष्टी देवी ने बताया कि उनके क्षेत्र में अवैध रूप से दुकान, ढाबे और होटलों पर खुलेआम शराब परोसी जा रही है। सचिव नीलू आर्या ने बताया कि रोजाना शराब पीकर लोग गालीगलौज, हुड़दंग करते हैं। महिलाओं और बच्चों को इससे काफी परेशानी होती है। अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि नशे के कारण सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को झेलनी पड़ती है। महिलाएं इस बुराई के खिलाफ एकजुट हो जाएंगी तो समाज को नशामुक्त बनाने में काफी मदद मिलेगी। महिलाओं ने क्षेत्रवासियों से शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने और नशे से दूर रहने की अपील की। इस मौके पर कमला देवी ,मोहनी देवी,नीतू देवी, तारा धानक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें