काफलीगैर के करासीबूंगा में यूपीसीएल अधिकारियों को परेशानी बताते ग्रामीण। संवाद
काफलीगैर (बागेश्वर)। अल्मोड़ा से काफलीगैर होते हुए कनारीछीना के लिए बन रही बिजली लाइन को आबादी क्षेत्र से बिछाए जाने का विरोध तेज हो गया है। करासीबूंगा के ग्रामीणों ने यूपीसीएल के अधिकारियों के सामने गांव से लाइन बनाने पर नाराजगी जताई और आबादी के बाहर से निर्माण कराने की मांग की।
करासीबूंगा गांव में हुई बैठक में ग्रामीणों ने यूपीसीएल अल्मोड़ा के एसडीओ अमन भारद्वाज के सामने विरोध दर्ज कराया। लोगाें का कहना है कि आउटपास लाइन को आबादी क्षेत्र से बनाने का लंबे समय से विरोध चल रहा है। बावजूद इसके गांव से ही लाइन निर्माण की तैयारी चल रही है। कहा कि आबादी क्षेत्र से बिजली की लाइन बनने से लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।
एसडीओ भारद्वाज ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि निर्माणाधीन लाइन का निरीक्षण कर गांव के बाहर से लाइन बनाई जाएगी। इस मौके पर कार्यदायी संस्था प्रोजेक्ट इंचार्ज अमित कुमार, ग्रामीण पान सिंह नगरकोटी हरीश सिंह मेहता, ललित नगरकोटी, हरीश सिंह, जीवन सिंह, देवकी देवी, पार्वती देवी धनुली देवी आदि मौजूद रहे। संवाद