बागेश्वर। सुपरवाइजर के पदों पर शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को ही पदोन्नति देने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं ने 34वें दिन भी धरना दिया। उधर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की बागेश्वर में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को भी जारी रही।
बाल विकास परियोजना परियोजना कार्यालय परिसर बागेश्वर और कपकोट में हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरना देने वालों में राहिला, सोनू आर्या, सोनू आर्या, मुन्नी आर्या, लीला आर्या, मरियम डेविड, हंशी ऐठानी,कमला दानू, मालती गढ़िया, जीवंती, प्रेेमा, पुष्पा आदि शामिल थीं।