बागेश्वर में जाम लगाती आंगनबाड़ी कार्यकत्री
- फोटो : अमर उजाला
अपनी मांगों को लेेकर आंदोलित आंगनबाड़ी, मिनी कार्यकर्त्रियों और सेविकाओं ने बुधवार को जोरदार नारेबाजी के साथ जिला मुख्यालय पर जुुलूस निकाला। जिलेभर से पहुंची कार्यकर्त्रियां नुमाईशखेत में जमा हुई। यहां से वह नारेबाजी करती हुई एसबीआई तिराहे पर पहुंची और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया।
जाम से सड़क के तीनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सभा के बाद उन्होंने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के पुतले को जलाया। सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो पोषाहार वितरण का कार्य ठप करने के साथ ही विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। सभा के बाद उन्होंने मेनका गांधी के नाम का ज्ञापन एसडीएम फिंचा राम चौहान को सौंपा। धरना प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष भगवती जोशी, बागेश्वर की अध्यक्ष लीला आर्या, कपकोट कमला दानू, हंशी ऐठानी, रीता साह, अनीता देवी, मंजू वर्मा, मरियम डेविड समेत बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ ब्लॉक से आई कार्यकर्त्रियां शामिल थीं।