फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ी में अंगद रावण संवाद

Wed, 25 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, धरमघर/कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सोमवार रात धरमघर में राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न हो गई है। उधर भराड़ी की रामलीला में अंगद-रावण संवाद को दर्शकों ने खूब सराहा। हास्य कलाकारों ने अपनी रचना से दर्शकों को गुदगुदाया। रामलीला देखने वालों की देर रात तक भीड़ जमी रही।
विज्ञापन


सोमवार रात धरमघर में मेघनाद, कुंभकर्ण, अहिरावण और रावण वध, सुलोचना सती, सीता की अग्नि परीक्षा, राम -भरत मिलन का मंचन किया गया। राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला समाप्त हो गई है। हास्य कलाकार हरीश तिवारी ने अपनी कलाओं से लोगों को खूब गुदगुदाया। संचालन परसी लाल वर्मा ने किया।

यहां कमेटी के अध्यक्ष  गणेश पंचपाल, व्यवस्थापक केदार महर, राजेंद्र कार्की, महेश पाठक और गोकुल पंचपाल आदि थे। उधर भराड़ी की रामलीला में अंगद-रावण संवाद आदि दृश्यों का मंचन किया गया। भराड़ी में हास्य कलाकार  लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने दर्शकों को खूब हंसाया। 
विज्ञापन


कमेटी के अध्यक्ष दयाल ऐठानी ने सभी का स्वागत किया। संचालन निर्देशक गिरीश चंद्र मिश्र ने किया। यहां शेर सिंह ऐठानी, बलवंत ऐठानी, दीवान सिंह ऐठानी, हिम्मत ऐठानी आदि  थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें