फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा बंटवारे का नाटक की प्रस्तुति दी

Sun, 26 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डायट में चल रहे छह दिनी पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप दक्षता विकास कार्यशाला का समापन हो गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने विभिन्न शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किए। बलवंत सिंह कालाकोटी द्वारा निर्देशित नाटक किस्सा बंटवारे का के माध्यम से भाग करने की क्रिया को समझाया गया।
विज्ञापन


कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता पर प्रदर्शित किए गए नाटकों को खूब सराहा गया। समापन पर डायट के प्राचार्य डॉ. केवलानंद कांडपाल ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यालय में बच्चों के साथ करने पर ही कार्यशाला की सार्थकता होगी। डॉ. विमल किशोर थपलियाल ने सभी प्रतिभागियों सहित संदर्भ दाता सविता जोशी, हरीश जोशी का आभार जताया। कार्यशाला के समापन पर डॉ. शैलेंद्र धपोला, रवि जोशी, डॉ. कुंदन रावत, डॉ. राजीव जोशी, सविता जोशी, किरन पंत, पुष्पा रावत, चरण सिंह बघरी, बलवंत कालाकोटी, अनीता बाफिला आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें