बागेश्वर। मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के उपाय कर रहा है। विभाग ने जंगली सुअर से प्रभावित कपकोट के मल्लादेश में एनाइडर मशीन लगाई।
विगत 27 मार्च को जंगली सुअर ने गांव में एक किशोर को हमला कर जख्मी कर दिया था। ग्रामीणाें के अनुसार क्षेत्र में सुअरों का झुंड लगातार दिख रहा था। ग्रामीणों की मांग पर विभाग ने गांव में गश्त शुरू की। डीएफओ आदित्य रत्न ने बताया कि एनाइडर मशीन लगाने के साथ-साथ ग्रामीणों को रात के समय अकेले बाहर न जाने, आसपास सफाई रखने और पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जिले के अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है।