फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचक नामावली बनाते समय पारदर्शिता जरूरी

Mon, 27 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
वोटर लिस्ट सुधारो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली शुद्धीकरण एवं मतदेय स्थलों के मानकीकरण से संबंधित निर्वाचन की बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम भूपाल सिंह मनराल की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्वाचक को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न कराने के लिए निर्वाचक नामावली का सही होना जरूरी है। 
विज्ञापन


उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्वाचक नामावलियों को बनाते समय पारदर्शिता का ध्यान रखने को कहा। पहली जनवरी 2016 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक युवक-युवतियों का नाम निर्वाचक नामावलियों में अनिवार्य रूप से शामिल करने को कहा।

सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र आर्या ने बताया कि चार जुलाई को निर्वाचक व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा सभी मतदेय स्थल स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण के दौरान सभी बीएलओ को बीएलओ रजिस्टर, प्रपत्र 6, 7 एवं 8 उपलब्ध कराये जाने हैं, ताकि बीएलओ रजिस्टर के अनुसार सही कार्य कर सके।
विज्ञापन


इसके बाद पांच जुलाई से 25 जुलाई तक बीएलओ रजिस्टर के अनुसार प्रत्येक मतदाता के पास घर-घर जाकर उनके नामों का सत्यापन किया जाना है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को सभी प्रकार के प्रपत्रों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य, एसडीएम बागेश्वर फिंचाराम चौहान, कांडा रेखा कोहली, गरुड़ रवींद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार बागेश्वर खुशबू आर्या, गरुड़ बहादुर सिंह कुमल्टा, दुगनाकुरी महेंद्र सिंह बिष्ट, कपकोट दयाल टम्टा, रजिस्टार कानूनगो काफलीगैर भवानी राम आगरी, कांडा लक्ष्मण सिंह देव, दुगनाकुरी कुंदन राम, गरुड़ चंद्र सिंह भंडारी, उमाकांत उप्रेती, योगेश उपाध्याय, भुवन राम सहित सभी निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें