बागेश्वर कलक्ट्रेट में छाई सुनसानी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोनाकाल में लागू लॉकडाउन से कई सरकारी कार्यालयों में कामकाज बाधित था। अब कामकाज सुचारु रूप से होने लगा है। इसके बावजूद सरकारी कार्यालयों में काफी कम लोग आ रहे हैं। लॉकडाउन के बाद घर लौटे युवा आय प्रमाणपत्र, बोर्ड परीक्षा पास कर चुके युवा स्थायी निवास, आय, जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जिला मुख्यालय स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय पहुंच रहे हैं। लोग प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। शनिवार को कार्यालय पहुंचे लोगों की ओर से जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने पर प्रमाणपत्र जारी किए गए।
दोपहर 11:48 बजे
तहसील परिसर स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय पहुंचे ग्राम चौगांवछीना निवासी योगेश ने बताया कि वह जाति प्रमाण बनवाने आए थे। उन्होंने प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। अब उनके नाम का प्रमाणपत्र जारी हो गया है।
दोपहर 12:10 बजे
ग्राम आरे निवासी कमल सिंह स्थायी निवास और आय प्रमाणपत्र बनाने की जानकारी लेने तहसील परिसर पहुंचे। उनका कहना था कि उन्हें यह प्रमाणपत्र बनाने के लिए जरूरी जानकारी दे दी गई है। वह संतुष्ट नजर आए।