फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़

Wed, 05 Sep 2018 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
कपकोट में आयोजित शिविर में मरीज का परीक्षण करते ईएनटी सर्जन डॉ दिलीप वार्ष्णेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। चार घंटों के इस शिविर में 226 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। फाउंडेशन की ओर से मरीजों को निशुल्क दवाएं भी बांटी गईं। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह 10 बजे से दो बजे के बीच स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कपकोट सीएचसी में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। विकास खंड के दूरदराज से भी लोग शिविर का लाभ उठाने पहुंचे थे। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मुन्ना लाल, नेत्र सर्जन डॉ. दलीप वार्ष्णेय के साथ ही सीएचसी के एमओ डॉ. मनोज मेहता, एलएमओ डॉ. अनुभा ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

चिकित्सकों ने बताया कि अधिकांश मरीज वायरल फीवर, टायफायड, शुगर, उच्च रक्तचाप, दमा, प्रसूति रोग आदि बीमारियों से पीड़ित मिले। शिविर में चार ट्रॉमा मरीजों का भी परीक्षण किया गया। इनमें से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। शिविर की ओपीडी में 226 मरीज पंजीकृत हुए। औषधि वितरण केंद्र में फाउंडेशन की ओर से निशुल्क दवाएं बांटी गई। 
विज्ञापन


62 की हुई निशुल्क खून जांच 
शिविर में 62 मरीजों के खून की जांच की गई। इनमें कॉलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर, यूरिक एसिड, टोटल प्रोटीन आदि खून जांच शामिल थी। सीएचसी की पैथोलॉजी लैब में मरीजों के रक्त के नमूनों की मौके पर ही जांच कर रिपोर्ट दी गई। 

शिविर की सफलता में रहा सहयोग 
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सीएमओ डॉ. जेसी मंडल, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बसंत, कपकोट सीएचसी प्रभारी डॉ. ब्रजेश रावत, नेत्र सहायक गणेश परिहार, वरिष्ठ फार्मेसिस्ट राजेंद्र कपकोटी, फार्मेसिस्ट हरीश तराम, लैब तकनीशियन गोविंद प्रसाद, प्रशिक्षु जीएन राम, तनू कांडपाल, वार्ड ब्वॉय कल्याण कर्म्याल, बबलू ने अपने-अपने स्तर पर सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें