फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकाने का आरोप

Mon, 16 Jan 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कानपुर के एक व्यापारी ने बागेश्वर में आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित सामग्री खरीद को लेकर निविदा खोलने के दौरान देहरादून के एक व्यवसायी पर उसे धमकाने का आरोप लगाया है। व्यापारी ने डीएम और एसपी को डॉक से शिकायत पत्र भेजकर निविदा निरस्त कर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


कानपुर के कर्नलगंज निवासी मो. शाकिर ने पत्र में कहा है कि चार जनवरी 2017 को बागेश्वर में आपदा से संबंधित सामग्री खरीदने के लिए क्रय समिति द्वारा खोली गई निविदा में छह फर्मों ने निविदा डाली। इसमें तीन निविदा एक व्यक्ति ने अलग-अलग फर्मों से डाली थी।

मो. शाकिर का आरोप है कि जब उनके द्वारा तीन निविदाओं में तीन व्यक्तियों के मौजूद न होने का सवाल उठाया तो देहरादून के एक व्यवसायी ने एडीएम के सामने ही उसे कानपुर नहीं पहुंचने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान क्रय समिति के एक सदस्य ने भी छींटाकशी की।
विज्ञापन


इसके बाद कार्यालय के बाहर भी उस पर हमला करने का प्रयास किया गया। व्यापारी का कहना है कि जान को खतरा देखते हुए पांच जनवरी को वह किसी अज्ञात स्थान पर रुक गया और छह जनवरी की सुबह कानपुर के लिए रवाना हो गया।

मो. शाकिर ने डीएम और एसपी को भेजे पत्र में निविदा निरस्त करने और इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। इधर बागेश्वर के एसपी सुखवीर सिंह ने बताया कि मामला अभी उनकी जानकारी में नहीं है। व्यापारी की ओर से शिकायत पत्र मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें