बागेश्वर। नैनीताल में जिपं अध्यक्ष चुनाव के दौरान जिपं सदस्यों के अपहरण के मामले में कांग्रेस ने राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इसके विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर सरकार का पुतला जलाया। डसीला ने कहा कि नैनीताल जिले में हुए पंचायत चुनावों में सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके प्रतिनिधियों का हथियारों के बल पर अपहरण किया गया और चुनाव प्रक्रिया के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व विधायक सुमित आर्य के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट की गई।
उन्होंने मामले की जांच नहीं होने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस मौके पर हरीश त्रिकोटी, गीता रावल, बलवंत राम, केदार राम, भीम कुमार, नवल किशोर, प्रेम राम, बालकृष्ण, ईश्वर पांडेय, नवीन साह, रमेश चंद्र, जीवन पंत, विनोद पाठक, सुनील भंडारी, मुन्ना पांडेय आदि मौजूद रहे।