फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जमीन पर कब्जे का आरोप, कलक्ट्रेट में धरने का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। 26 साल तक देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिक महिपाल सिंह रावत अपनी ही जमीन बचाने के लिए तहसील अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। ग्राम मजगांव भंतोला, कांडा निवासी पूर्व सैनिक रावत ने डीएम को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायत करने और सीएम पोर्टल पर गुहार लगाने के बाद भी धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और किसी व्यक्ति की ओर से लगातार निर्माण कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों की इस लचर कार्यशैली से आहत होकर पूर्व सैनिक महिपाल सिंह रावत अपने परिवार के साथ तीन अगस्त को कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि न्याय न मिलने पर वे आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे। संघर्ष वाहिनी के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने बताया कि उनका संगठन भी इस धरने को पूर्ण समर्थन देगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें