बागेश्वर। क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र गढ़खेत में 3.96 लाख रुपये की लागत से बृहद मरम्मत का कार्य किया जाएगा। भवन की जर्जर स्थिति को सुधारने और मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए यह पहल की गई है।
अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों के रखरखाव के अभाव में आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसके चलते इस मरम्मत कार्य से स्थानीय ग्रामीणों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। विभागीय स्तर पर इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई आर चंद्रा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र गढ़खेत के मरम्मत कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद जल्द ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा किया जा सके। संवाद