फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी नामांकन पत्र वैध

Tue, 04 Oct 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
सभी नामांकन पत्र वैध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव छह अक्तूबर को होंगे। विभिन्न पदों के लिए मंगलवार को दस उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जांच में सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए। संकाय प्रतिनिधि के लिए किसी भी छात्र ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। 
विज्ञापन


महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव निर्वाचन अधिकारी डॉ. हेम चंद्र दुबे ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कैलाश चंद्र आर्या, ज्योति थायत, उपाध्यक्ष छात्र पद के लिए पूजा थायत, उपाध्यक्षा छात्रा के लिए भानुप्रिया पांडे, सचिव के लिए ज्योति आर्या, संयुक्त सचिव के लिए विमला, कोषाध्यक्ष पद के लिए कैलाश सिंह रावत, हरीश रावत, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए पूजा पांडे, ललिता थायत ने पर्चा भरा जबकि संकाय प्रतिनिधि के लिए कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।

सह निर्वाचन अधिकारी डॉ. शिवप्रकाश राय ने बताया कि मतदान छह अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि 283 छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेमप्रकाश ने बताया कि जांच के दौरान सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए। महाविद्यालय प्रशासन ने चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें