फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों के विरोध में महिलाओं ने किया चक्काजाम

Tue, 11 Apr 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। 
विज्ञापन
गरुड़ में शराब नहीं बिकेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कत्यूर घाटी में शराब विरोधी आंदोलन दिन-प्रतिदिन उग्र रूप ले रहा है। सिल्ली, भकुनखोला, स्यालटीट, पचना, गढ़सेर गांव की महिलाओं ने कत्यूर घाटी में शराब की दुकानें न खोलने की मांग को लेकर मंगलवार को बैजनाथ-बागेश्वर स्टेट हाइवे पर चक्काजाम किया।
विज्ञापन


 सिल्ली गांव की महिलाओं ने गरुड़ बाजार में शराब की दुकान न खोलने की मांग को लेकर गरुड़ बाजार में चक्काजाम किया। बाजार के लोगों से किसी भी कीमत में शराब के व्यापारियों को दुकान किराए पर न देने को कहा।

सिल्ली गांव की प्रधान सीमा पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य धनी देवी, दया पंत, भगवती दुबे, रेखा, जया खोलिया ने कहा कि वह गरुड़ बाजार में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। टीट बाजार में भी महिलाओं ने शराब की दुकानों के विरोध में चक्काजाम किया।
विज्ञापन


जाम लगने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष अखिल जोशी ने आजाद ने कहा कि व्यापार संघ गरुड़ बाजार में शराब की दुकान किसी भी हालत में नहीं खुलने देगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें