फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी बहुरेंगे जखेड़ा हाइस्कूल के दिन : दास

Tue, 11 Apr 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। 
विज्ञापन
जखेड़ा स्कूल में मिलेगी सुविधा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। विधायक चंदन राम दास ने मंगलवार को नवउच्चीकृत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जखेड़ा का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि स्कूल के विकास के लिए धन की कतई कमी नहीं होने दी जाएगी। जिला योजना और विधायक निधि के धन से स्कूल को विकसित किया जाएगा। 
विज्ञापन


 विधायक दास ने कहा कि जखेड़ा जूनियर हाइस्कूल के उच्चीकरण की मांग वर्षों पुरानी थी। उन्होंने कहा कि स्कूल में दो दस लाख रुपये से आधुनिक कक्षों का निर्माण किया जाएगा। स्कूल की साज-सज्जा में विधायक निधि का एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

गांव में पुलिया का निर्माण किया जाएगा। स्कूल के विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन करते बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी ने स्कूल के विकास के लिए अभिभावकों से हरसंभव सहयोग देने को कहा।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य रामलाल, गांव के प्रधान ईश्वर परिहार ने विधायक को मांगपत्र सौपा। वहां डीके जोशी, मोतिमा देवी, मदन सिंह बिष्ट, सुरेश सती, शंकर टम्टा, लालू राम आदि ने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें