फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरोली के अजय बोरा को मिली छात्रवृत्ति

विज्ञापन
कांडा बागेश्वर के जीआईसी देवतोली में हुई जीके परीक्षा की विजेता को पुरस्कृत करते कपकोट के विधाय? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। राजकीय इंटर कॉलेज देवतोली में शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदम सिंह डसीला की स्मृति में छात्रवृत्ति परीक्षा हुई। इसमें सीमांत क्षेत्रों के 12 स्कूलों से चयनित करीब 150 बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त बीईओ भगवत सिंह डसीला की देखरेख में यह परीक्षा हुई। इसमें जीआईसी खैरोली पिथौरागढ़ के छात्र अजय बोरा प्रथम रहे। उन्हें आयोजकों ने दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जबकि मुख्य अतिथि कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने भी उन्हें एक हजार रुपये प्रदान किए। हाईस्कूल रावतसेरा की किरन रावत द्वितीय रही। उन्हें भी एक हजार रुपये समेत ट्रॉफी और प्रमाणपत्र मिला। विधायक भौर्याल ने गांव में डसीला की स्मृति में बहुउद्देश्यीय हॉल बनाने की घोषणा की। बीडीसी सदस्य सुनील रावत, नगर पालिका पिथौरागढ़ की सभासद हेमा रौतेला, प्रधानाचार्य गणेश गोस्वामी, कुंदन बोरा, दीपक रौतेला, डॉ. रामहित प्रजापति, डॉ. अरविंद मिश्रा, ठाकुर सिंह, दीपक डसीला, चंद्रशेखर रौतेला, मुकेश पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें