विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कालेज के एनसीसी कैडेटों और एनएसएस के स्वयंसेवियों ने विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को नगर में जागरूकता रैली निकाली।
रैली में वह एड्स का ज्ञान बचाए जान और जानकारी ही बचाव है समेत कई प्रेरणादायक नारे लगा रहे थे। रैली को प्रभारी प्रधानाचार्य राजीव निगम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निगम ने बताया एड्स साथ बैठने, खाने और हाथ मिलाने से नहीं होता है।
इस घातक बीमारी का मुकाबला जागरूकता के जरिए ही किया जा सकता है। उन्होंने इस दौरान आयोजित विभिन्न स्लोगन, पोस्टर और क्विज प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार भेंट किए।
कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी ने किया। यहां संजय तिवारी, डीएस कपकोटी, मनोज जोशी, नीलम कार्की, हरीश रावल आदि थे।