फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मीवालों ने दी आंदोलन तेज करने की धमकी

Sat, 20 Feb 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मी गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शनिवार चौथे दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन में शनिवार को चंद्रा कर्म्याल, मोहनी देवी, पुष्पा देवी और भागुली देवी बैठीं।
विज्ञापन


महिला आंदोलनकारियों ने धमकी दी कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। आंदोलन स्थल पंचायत घर में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गांव के अनेक हिस्सों का विद्युतीकरण नहीं किया गया है। दूर संचार सुविधा न होने से उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

पीने के पानी की भी  व्यवस्था ठीक नहीं है। कपकोट-कर्मी सड़क की हालत सुधारकर शीघ्र डामरीकरण नहीं हुआ है। सड़क निर्माण में प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। ओलावृष्टि और सूखे से तबाह हुई फसलों का भी प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान महिपाल राम और संचालन स्वरूप सिंह कर्म्याल ने किया। सभा में गांव के कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें