फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने तहसीलदार और ईई को लौटाया बैरंग

Thu, 09 Jun 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
सनगाड़-बास्ती सड़क का निर्माण मानक के अनुसार करने की मांग को लेकर बास्ती के ग्रामीणों का सड़क संघर्ष समिति बास्ती क्रे बैनर तले चल रहा क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार दूसरे दिन भी जारी रहा। कांडा तहसीलदार कृष्ण कुुमार और लोनिवि के ईई केके तिलारा आंदोलनस्थल पर पहुंचे। ईई ने आंदोलनकारियों को बताया कि सड़क निर्माणाधीन है।
विज्ञापन

जहां कहीं भी कोई डिफेेक्ट होंगे उन्हें मशीनों के जरिए दूर किया जाएगा। सड़क के प्रस्तावित कार्य भी तेजी कराए जाएंगे। तहसीलदार ने आंदोलनकारियों को आंदोलन समाप्त करने की अपील की जिसे आंदोलनकारियों को ठुकरा दिया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि सड़क की हालत खस्ता होने से हर कोई परेशान है। जान हथेली पर रखकर वाहन चलाए जा रहे हैं। पिछली बार आंदोलन किया लेकिन किसी पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का समाधान हो नहीं जाता तब तक आंदोलन की धार कमजोर नहीं होने दी जाएगी। क्रमिक अनशन में केदार सिंह, धन सिंह,  मंगल सिंह और खड़क सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। सभा की अध्यक्षता  ग्राम प्रधान दीपा देवी और संचालन सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह मेहरा  ने किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें