फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल व 11 वार्डों के सभासदों ने शपथ ली।

Sun, 02 Dec 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर नगर पालिका के अध्यक्ष व सदस्य शपथ ग्रहण करते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नुमाईश मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल व 11 वार्डों के सभासदों ने शपथ ली। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष समेत सभी सभासदों ने नगर की प्रत्येक समस्या के निदान के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया। कहा कि चुनाव में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

  
समारोह में पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि शहर के विकास के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। हम समस्याओं के निदान के लिए प्रत्येक वार्ड तथा हर घर में जाएंगे ताकि लोगों के मुताबिक विकास कार्य हो सकें। शहर की सफाई, बिजली, रास्ते, नाली आदि की समस्या का समाधान करना चुनौती है। सभी प्रत्याशियों के घोषणा पत्र को संकल्प पत्र के तौर पर अपनाते हुए उन्हें पूरा करने का जिम्मा भी मेरा है।

एसडीएम राकेश तिवारी ने अध्यक्ष सुरेश खेतवाल पालिका सदस्य भूपेंद्र सिंह सुयाल, बबीता पांडे, नीमा दफौटी, नीमा ड्याराकोटी, धीरेंद्र परिहार, नितेश वर्मा, रूपा देवी, कैलाश आर्य, प्रेम सिंह हरड़िया, मुन्नी मेहता, नवीन चंद्र को शपथ दिलाई। संचालन जयंत सिंह भाकुनी ने किया। इस मौके पर ईओ राजदेव जायसी, पूर्व प्रमुख रेखा खेतवाल, दीपक खेतवाल, नरेंद्र खेतवाल, रमा खेतवाल, बाला दत्त तिवारी, भवानी राम आगरी, इंद्र सिंह परिहार, दलीप सिंह खेतवाल, भूपेंद्र खेतवाल, हरीश सोनी, नवीन लाल साह, संजय साह जगाती, प्रकाश जोशी, राजेंद्र उपाध्याय, गौरव दास आदि ने नव निर्वाचित बोर्ड को बधाई दी।   
विज्ञापन




डेढ़ घंटा देर से शुरू हुआ कार्यक्रम 
बागेश्वर। शपथ ग्रहण समारोह को 11 बजे शुरू होना था, लेकिन एसडीएम के बास्ती घटना में व्यस्त होने के कारण कार्यक्रम 12.30 बजे से शुरू हुआ। इसके लिए अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने जनता से माफी मांगी।  

निवर्तमान पालिकाध्यक्ष रहीं अनुपस्थित 
बागेश्वर। परंपरा के अनुसार निवर्तमान पालिकाध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष को कार्यभार हस्तांतरित करते हैं, लेकिन इस बार निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गीता रावल समारोह में उपस्थित नहीं रहीं। जिस कारण इस परंपरा का निर्वहन नहीं हो सका। हालांकि उन्होंने बताया कि वह कपकोट नगर पंचायत के कार्यक्रम में चली गई थीं। इसके अलावा समारोह में भाजपा के कुंदन परिहार व निर्दलीय प्रमोद मेहता डब्बू मौजूद थे। अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े अन्य प्रत्याशी समारोह में नहीं पहुंचे। ब्यूरो 

क्षेत्रीय विधायक का कई बार किया जिक्र 
बागेश्वर। नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल यूं तो कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय तौर पर चुनाव जीते हैं, लेकिन शपथ के बाद अपने संबोधन में उन्होंने सहयोग के लिए कई बार स्थानीय भाजपा विधायक चंदन दास का जिक्र कर सहयोग की अपेक्षा की। ब्यूरो 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें