फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नशे के खिलाफ... पहले तलाशी दो, तब देंगे दुल्हन

Fri, 15 May 2026 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। झूनी गांव में अब बरातों के स्वागत में पारंपरिक रस्मों से पहले तलाशी हो रही है। नशे के खिलाफ महिलाओं की यह मुहिम अब पूरे गांव का अभियान बन चुकी है। बरात का कोई भी वाहन पहुंचने पर महिलाएं पहले उसकी जांच करती हैं और सुनिश्चित करती हैं कि शराब गांव में न पहुंच सके।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पार्वती देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष दिव्या देवी और कोषाध्यक्ष पार्वती देवी के नेतृत्व में गांव की महिलाएं लंबे समय से नशामुक्त गांव बनाने के लिए सक्रिय हैं। गांव में शराब की बिक्री, सेवन और सार्वजनिक आयोजनों में इसके उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए महिलाओं ने कई सख्त नियम लागू किए हैं।
महिलाओं ने गांव में आने वाली गाड़ियों की नियमित जांच के लिए रोस्टर तैयार किया है। इसके तहत अलग-अलग दिन महिलाओं की टीम गांव में आने वाले वाहनों की तलाशी लेती है। इस अभियान में गांव के युवाओं और बुजुर्गों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला मंगल दल के अनुसार अब तक सात बैठकें आयोजित कर कई निर्णय लिए जा चुके हैं। गांव में शराब पीकर हंगामा करने पर एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा। गालीगलौज या गांव की शांति भंग करने वालों के सामाजिक बहिष्कार का भी प्रावधान किया गया है।

बरात की गाड़ी में मिली शराब नष्ट की
हाल ही में दुगनाकुरी तहसील के दोफाड़ से झूनी गांव पहुंची एक बरात की गाड़ियों की भी महिलाओं ने तलाशी ली। जांच के दौरान वाहनों में लाई गई शराब को महिलाओं ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही बरातियों को सार्वजनिक और शुभ कार्यों में शराब का सेवन न करने के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें