फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगने के बाद अब गरुड़ में तीन छात्राएं बेहोश 

Thu, 02 Nov 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
बीमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राइंका अमस्यारी में मिजिल्स रुबेला का टीका लगवाने के बाद तीन छात्राएं बेहोश हो गईं। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में लाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राइंका अमस्यारी में मिजिल्स रुबेला के टीके लगाए गए। टीके लगवाने के बाद 10वीं की छात्रा पैय्यां गांव निवासी आरती पुत्री मोहन सिंह, बीना पुत्री हरक सिंह और ललिता पुत्री सुंदर बेहोश हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 108 को फोन किया, लेकिन खराबी के कारण एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रधान लक्ष्मण कुमार तीनों छात्राओं को अपने वाहन से सीएचसी बैजनाथ ले गए।
विज्ञापन


वहां डॉ. राजेश गुंज्याल ने तीनों छात्राओं का इलाज किया। सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने बताया कि कमजोरी के कारण छात्राओं को चक्कर आया था। उन्हें सीएचसी बैजनाथ में ओआरएस का घोल पिलाया गया। इसके बाद तीनों छात्राओं को छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि मिजिल्स रुबेला टीकाकरण से किसी तरह की घबराने की जरूरत नहीं है। भूख या कमजोरी में इस तरह की शिकायत हो सकती है। इधर, डीएम रंजना ने भी लोगों से अपने बच्चों को मिजिल्स रुबेला के टीके आवश्यक रूप से लगाने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें