फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट

Tue, 10 May 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले 72 घंटों तक भारी वर्षा की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। एडीएम एसएस जंगपांगी ने सभी अधिकारियों को वर्षा की स्थिति में किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन


एडीएम ने अधिकारियों से फील्ड स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहने और नदी नालों के किनारे निवास करने वाले परिवारों को सचेत करने को कहा है। उन्होंने भूस्खलन से सड़कें बंद होने पर उनको तत्काल खोलने के निर्देश दिए हैं। एडीएम ने इस तरह के कार्यों में लापरवाही को गंभीरता से लेने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें