बागेश्वर जनपद के गैरखेत गांव में चार साल पूर्व आई आपदा में बहा पुल अभी तक नहीं बन पाया है। इसके चलते लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। युवक मंगल दल के अध्यक्ष विनोद कपकोटी ने बताया कि ग्राम पंचायत गैरखेत में वर्ष 2013 में आई आपदा में पुल बह गया था।
परंतु अब तक उसके स्थान पर नया पुल नहीं बन पाया है। क्षेत्र की अधिकांश आबादी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। क्षेत्र में सड़क, सिंचाई व्यवस्था, शिक्षा और बिजली व्यवस्था तक सुचारु नहीं है। कई बार मांग करने के बाद भी केवल कोरे आश्वासन ही मिले हैं। युवक मंगल दल अध्यक्ष का कहना है कि इन चुनावों में विकास की सोच रखने वाले नेता को ही अपना विधायक चुनेंगे।