फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Sat, 23 Jan 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रभारी तहसीलदार खुशबू आर्या द्वारा अधिवक्ताओं से गलत टिप्पणी और अभद्र व्यवहार करने से नाराज अधिवक्ता शुक्रवार को दूसरे दिन भी कार्य से विरत रहे। बार ने एलान किया है कि तहसीलदार के माफी मांगने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


बार के एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश सनवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रभारी तहसीलदार खुशबू आर्या ने अधिवक्ताओं से अभद्र व्यवहार करने के साथ-साथ उनसे गलत टिप्पणी की है। तहसीलदार की गलत टिप्पणी से उनके स्वाभिमान को भारी ठेस पहुंची है।

उन्होंने नवागत एसडीएम के व्यवहार की भी निंदा की है। वक्ताओं ने कहा कि बार के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को उनसे मिलने गए तो मिलने के लिए गए तो पहले अनुमति लेने की बात कह कर एसडीएम अपने वाहन से चल दिए। उन्होंने एसडीएम के व्यवहार की भी निंदा की है।
विज्ञापन


बैठक में बार के सचिव जगदीश आर्या, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश जोशी, सीएस कांडपाल, हरीश भट्ट, उमेश पांडे, भरत फर्स्वाण, रंजीत डसीला, हरीश थायत, नारायण सिंह थायत आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें