फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचई गांव की दो और किशोर जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में चचई की बीमार किशोरियों के स्वास्थ्य का हाल जानते लोग। संवाद न्यूज ए? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। अज्ञात बीमारी की चपेट में आए चचई गांव की दो और किशोरियों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इससे पहले शनिवार को भर्ती युवती समेत चार बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक शुरुआती लक्षण बैक्टीरिया के दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

चचई गांव की ग्राम प्रधान निर्मला देवी ने बताया कि पिछले सप्ताह से गांव में कई बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। शुक्रवार को एक बच्चे आयुष (4) को गले में दर्द और बुखार के बाद जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। डॉ. एसपी त्रिपाठी, डॉ. अब्बास और डॉ. नसीम के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम शुक्रवार को गांव पहुंची। इस टीम ने 31 बच्चों समेत 43 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की थी। इसके बाद गांव की लक्ष्मी (18), ममता (13) और सपना (13) को जिला अस्पताल भेजा। रविवार सुबह डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती किशोरी समेत चारों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। शनिवार शाम गांव की रवीना (14) और आशा (16) को बीमार पड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल में तैनात डॉ. अब्बास बीमारी के शुरुआती लक्षण बैक्टीरिया के बता रहे हैं। उन्होंने जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है। कई लोगों ने अस्पताल पहुंचकर बीमार किशोरियों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें