फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में जहरीला पदार्थ डालकर मछलियां मारीं

विज्ञापन
बागेश्वर के ढूंगापाटली गांव में तालाब में मरी मछलियां। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। ढूंगापाटली गांव के मछली पालक के तालाब में सारी मछलियां मरने से हड़कंप मच गया है। मछली पालक ने अज्ञात लोगों पर मछली के तालाब में जहरीला पदार्थ डालकर मछलियों को मारने की आशंका जताई है। अज्ञात लोगों के खिलाफ बागेश्वर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ढूंगापाटली निवासी मनोहर सिंह मलड़ा 2018 से मछली पालन कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। शनिवार को उनके तालाब में अचानक मछलियां मरने लगीं। परिवार को तालाब में जहर डालने की आशंका हुई। मछली पालक ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मामले की जांच करने की मांग की है।
मलड़ा ने बताया कि मछली पालन से ही उनका परिवार पल रहा था। उनके पास मछलियों के दो तालाब हैं। एक तालाब का सुधारीकरण हो रहा है, इसको देखते हुए उन्होंने सारी मछलियां एक ही तालाब में शिफ्ट कर दी थीं। बताया कि उनका कारोबार अच्छा चल रहा था, लेकिन किसी ने जहर देकर मछलियों को मार दिया।
विज्ञापन

बताया कि जहर की आशंका को देखते हुए चलते सारी मछलियों को गड्ढे में दबाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ग्राम प्रधान गणेश सिंह रावत ने भी दोषी के खिलाफ कार्रवाई कर प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें