फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन हरकत में आया, अतिक्रमण ढहाया 

Mon, 25 Dec 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
अतिक्रमण ध्वस्त करती जेसीबी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार को नगर के पेट्रोल पंप के पास किए जा रहे अतिक्रमण को ढहा दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

बागेश्वर नगर अतिक्रमण की चपेट में है। यहां की मुख्य सड़कों के साथ ही पैदल मार्गों पर भी अतिक्रमण किया गया है।

अतिक्रमण के कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक व्यस्ततम मालरोड पर पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर सोमवार सुबह एसडीएम श्याम सिंह राणा की मौजूदगी में प्रशासन ने जेसीबी से यह अतिक्रमण तोड़ दिया।

साथ ही संबंधित व्यक्ति को अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई। एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमण पर लगातार नजर रखी जा रही है। जो भी व्यक्ति अतिक्रमण करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


रसूखदारों के अतिक्रमण भी तोड़े जाएं 

धार्मिक नगरी बागेश्वर पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में है। हालात यह हैं कि कुछ रसूखदारों ने नेशनल हाइवे की नालियों को भी अतिक्रमण कर ढक दिया है। एक बड़े वाहन के प्रवेश करते ही नगर में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके बावजूद इन रसूखदार अतिक्रमणकारियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से रसूखदारों के अतिक्रमणों को भी तोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें