अल्मोड़ा जिला अस्पताल में इलाज कराते बागेश्वर के प्रभारी डीएम राहुल कुमार गोयल। संवाद न्यूज एजे
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। प्रभारी डीएम राहुल कुमार गोयल चोटिल हो गए। उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया है। हल्द्वानी के विवेकानंद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
सूचना अधिकारी रती लाल शाह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे प्रभारी डीएम राहुल कुमार गोयल को चक्कर आ गया। इस कारण वह घर के अंदर गिर पड़े। इससे उनके सिर में चोट आ गई। उन्हें रात को ही जिला अस्पताल लाया गया लेकिन वहां न्यूरोलॉजिस्ट न होने के कारण अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार सुबह उन्हें अल्मोड़ा रेफर किया गया। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में डॉ. उषा ने उनकी जांच की। वहां सीटी स्कैन कराने के बाद उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया। सिर में चोट के चलते उन्हें हल्द्वानी के विवेकानंद अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब उनकी हालत में सुधार बताया गया है। एसडीएम कपकोट प्रमोद कुमार, तहसीलदार नवाजिश खलिक, नायब तहसीलदार भूपाल सिंह मटियानी भी उनके साथ गए हैं।