फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान के लिए 95 वाहनों का अधिग्रहण किया

विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए खड़ी बसें - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
जिले में दूसरे चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 11 अक्तूबर को गरुड़ ब्लॉक में मतदान होगा। गरुड़ में कुल 106 ग्राम पंचायतें हैं। यहां 123 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे चरण के चुनाव के लिए 11 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों और चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को लाने ले जाने के लिए 95 वाहनों को पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।
विज्ञापन

इसमें 50 मैक्सी कैब, 23 केमू, स्कूल बसें शामिल हैं। 22 मैक्स वाहनों को रिजर्व में रखा गया है। पर्वतीय क्षेत्र की अधिकतर रूटों पर मैक्सी कैब ही चलती हैं। इन रूटों में केमू और रोडवेज की बसें भी नहीं चलती हैं। मैक्सी कैब के चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहण होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें