फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औषधीय पौधे बांटकर मनाया आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन

विज्ञापन
बागेश्वर में औषधीय पौधों का वितरण करते पतंजलि कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पतंजलि योग समिति ने योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी-बूटी दिवस के रूप में औषधीय पौधे बांटकर मनाया। कार्यकर्ताओं ने जिले में पांच हजार औषधीय पौधे बांटकर आचार्य बालकृष्ण को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी गणेश चंद्र कांडपाल, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दीप चंद्र जोशी और युवा प्रभारी कृष्णा जोशी के नेतृत्व में पौध वितरण कार्यक्रम चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को एलोवेरा, गिलोय, अश्वगंधा, तुलसी समेत तमाम प्रजातियों के औषधीय पौधे बांटे।
जीतनगर में महिला प्रभारी नीलम रावत, भागीरथी और गाड़गांव में चंचला पाठक व नीमा पांडेय ने और मंडलसेरा में युवा भारत के जिला प्रभारी केवलानंद जोशी ने पौधे बांटने का कार्यक्रम चलाया। गरुड़, कांडा, कपकोट तहसीलों में भी कार्यकर्ताओं ने तमाम प्रजातियों ने पौधों का वितरण किया। युवा भारत प्रभारी जोशी ने बताया कि जिले में लक्ष्य के सापेक्ष पूरे पौधे बांटे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें