फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में कांग्रेसी पहुंचाएंगे गंगाजल

विज्ञापन
बागेश्वर बागनाथ मंदिर में गंगाजल भेंट करते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार सरकार ने कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा है। भक्तों की भगवान शिव के प्रति आस्था अगाध है। वह कांवड़ यात्रा तो नहीं कर सकते लेकिन अपने आराध्य को खुश को करने लिए सारे प्रयास कर रहे हैं। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी शिवालयों में गंगाजल पहुंचाने का संकल्प लिया है। रक्षाबंधन के मौके पर युवा कांग्रेस ने बागनाथ और नीलेश्वर मंदिर में गंगाजल भेंट किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते इस बार वह कांवड़ यात्रा नहीं कर सके। इस परंपरा को जारी रखने के लिए वह मंदिरों में गंगाजल पहुंचाएंगे और भगवान शिव से इस संसार को कोरोना मुक्त करने के लिए प्रार्थना करेंगे। गंगाजल भेंट करने वालों में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप मेहता, सूर्यभान दफौटी, मनीष वाणी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें