पुलिस ने शामा उप तहसील के नजदीकी के एक गांव की विवाहिता के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़, मारपीट करने के आरोपी युवक दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। उसे 14 दिन की रिमांड पर अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।
विवेचना अधिकारी एसआई गोपाल राम के अनुसार शामा उपतहसील के नजदीकी गांव की एक विवाहिता ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसने अपने पड़ोसी चंदन सिंह पर उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ के विरोध में मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने धारा 452, 354, 323, 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच के बाद रविवार सुबह भराड़ी-सोंग तिराहे पर आरोपी को दबोच लिया गया। आरोपी को सीजेएम के सम्मुख पेश किया गया, वहां से उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।