फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस तस्करी करने में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
कपकोट में गिरफ्तार चरस तस्करी का आरोपी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
एसओजी एवं थाना कपकोट एडीटीएफ की टीम ने बुधवार रात एक युवक को चेकिंग के दौरान 1.587 किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कपकोट के प्रभारी थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि बुधवार रात वह और एसओजी प्रभारी पंकज जोशी पावे बैंड सूपी रोड के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम तलाई सूपी निवासी जोध सिंह को 1.587 किलो ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 1.60 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में हेम चंद्र मठपाल, बसंत पंत, चंदन राम, गिरीश बजेली, भूपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें