बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को अदालत में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि रविवार की शाम को आरोपी कमल कुमार (25) पुत्र माधो राम ने घर से बाजार सामान लेने आ रही नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ की थी। किशोरी ने घर जाकर अपने परिजनों को आप बीती सुनाई। मां ने कपकोट थाने में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया। सोमवार को उसे गिरफ्तार कार्यालय में पेश किया गया।